जयसिंहपुर कॉलेज में सड़क सुरक्षा नियमों के तहत नारा लेखन प्रतियोगिता का किया आयोजन
प्रो. नविता ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति छात्रों को करवाया अवगत
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में बुधवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा ने किया सड़क सुरक्षा समिति की समन्वयक प्रो. नविता ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति अवगत करवाया तथा सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने का आवाहन किया। इस प्रतियोगिता में सुनैना बीएससी द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान करया बीएससी तृतीय वर्ष द्वितीय स्थान और दिव्या बीकॉम तृतीय वर्ष तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डॉ. सुरजीत सिंह राणा, प्रो. ओंकार, प्रो. विजय, रणजीत, गगन दीप व मुकेश ने उपस्थित रहकर प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की।
