जयसिंहपुर : रक्षा मंत्री राजनाथ के संबोधन में लगे POK चाहिए के नारे
भाजपा काे कांग्रेस की तरह झूठे वायदे करने की आदत नहीं
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
आज केंद्रीय रक्षा मंत्री जयसिंहपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र धीमान के प्रचार करने जयसिंहपुर पहुंचे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हम अपने घोषणापत्र में वो ही वादे करते हैं, जिसे हम पूरा भी कर सकते है। कांग्रेस की तरह झूठे वायदे करने की हमारी आदत नहीं है। हमनें जो भी वायदे किए थे उनको पूरा करके दिखाया है । जनता को गुमराह करके हम राजनीति नहीं करना चाहते। उन्होंने यह शब्द वीरवार को जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र धीमान के पक्ष मे जयसिंहपुर के ऐतिहासिक चौगान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल की धरती ने इस देश को एक से एक बढ़कर वीर सपूत दिए । उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि सेवानिवृत्ति के बाद भी अगर देश को है। हिमाचल के सेनिकों की जरूरत पड़ जाए, तो हिमाचल के सेनिक पिछें नहीं हटेंगे।
आजाद भारत के बाद हिंदोस्तान मे जो पार्टी सता में आई उसकी कथनी और करनी में बहुत अंतर था यही कारण है कि आज देश के लोगों का राजनेतिक पार्टियों से विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि आज देश का आर्थिक दृष्टि से भी विकास हुआ है 2014 में जब देश की बागड़ोर नरेंद्र मोदी के हाथ आई थी, तो उस समय हिंदोस्तान आर्थिक दृष्टि से नोवें व दसवें स्थान पर था। आर्थिक दृष्टि से आज भारत पांचवें स्थान पर है। काेरोना काल में हर देश की अर्थ व्यवस्था बिगड़ गई थी। यहां तक की अमेरिका जेसे देश भी अर्थव्यवस्था मामले में ढगमगा गए थे, जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मंहगाई दर को सात फीसदे से आगे नहीं बढ़ने दिया। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले विदेशों में भारत की बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता था न कोई सुनता था। आज विदेशों में भारत की बात को कान खोलकर सुना जा रहा।
