ज्वालामुखी : सोशल एक्टिविस्ट मुकेश कुमार को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी,मामला दर्ज
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
ज्वालामुखी विधानसभा के तहत पड़ते गुम्मर के स्थानीय निवासी एवं सोशल एक्टिविस्ट मुकेश कुमार को वीरवार देर शाम किसी नंबर से कॉल आने के उपरांत जान से मारने की धमकी मिलने की सूचना मिली है, जिस पर उन्होंने ज्वालामुखी थाना में इस संदर्भ में एक शिकायत पत्र सौंपा। साथ ही पुलिस ने इस संदर्भ में मामला भी दर्ज कर लिया है। जब इस बाबत मुकेश कुमार से बात की गई, तो उन्होने बताया कि उन्होंने गत देर सायें किसी व्यक्ति द्वारा फोन किया गया और उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी, उसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके घर के बाहर 15 से युवा मौजूद थे, जो उन्हें क्षति पहुंचा सकते थे।मुकेश कुमार ने कहा इस कृत्य के पीछे किन्ही बड़ी राजनीतिक लोगो का हाथ भी हो सकता है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालाजी चन्द्रपाल ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
