जयसिंहपुर : सामाजिक जागरूकता से सुधरेगा लिंग अनुपात : एसडीएम
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
एसडीएम पवन शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त कार्यालय भवन जयसिंपुर में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यलय लंबागांव की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना, खंड स्तरीय टास्क फोर्स, ब्लॉक कन्वर्जेन्स कमेटी एवं ब्लॉक लेवल कमेटी की अलग-अलग बैठकों में विषय में विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम पवन शर्मा ने कहा कि सभी पंचायतो में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना को विशेष अभियान चला कर कार्यान्वित किया जाए। इस विषय पर चर्चा की और बाल विकास परियोजना विभाग। लंबागांव स्थित जयसिंहपुर द्वारा 'बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ' योजना के अतंर्गत खंड स्तरी महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय पोषण अभियान के अतंर्गत जागरूक किया।
इस अवसर पर एसडीएम पवन शर्मा ने पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी लम्बगांव स्थित जयसिंहपुर सुकन्या देवी ने बैठक में पूरक पोषाहार कार्यक्रम, शालापूर्व शिक्षा, शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग, शुन्य से 6 वर्ष के बच्चों की स्वास्थ्य जांच, संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अतंर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों शाैचालयों के निर्माण, सरकारी भवनों में आंगनवाड़ी केंद्र चलाने बारे, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, 'बेटी है अनमोल योजना', मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह, मदर टेरेसा सहाय मातृ संबल योजना, महिला स्वयं रोजगार, बाल बालिका सुरक्षा योजना व पोषण अभियान इत्यादि कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
