जसवां परागपुर : समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने जती दास कमेटी को दिए 51 हजार
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर
क्षेत्र से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने बाबा जती दास कमेटी को 51 हजार रुपए अपनी ओर से भेंट किए।गुरुवार को ग्राम पंचायत बस्सी की जती दास कमेटी द्वारा विशाल भंडारे एवं महा दंगल का आयोजन किया। इसमें समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुकेश ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में अगर कोई बेसहारा परिवार है, जिसका कोई नहीं उसकी जानकारी मुझे साझा करें, मैं उसकी मदद करूंगा पालन करुगा। क्षेत्र के युवाओं के प्रोत्साहन के लिए खेल के सामान अवसर पर युवाओं ने समाजसेवी से मांग की की उनको खेलने के लिए मैदान नहीं है, तो उन्हाेंने कहा कि वह अपनी जेबखर्च से युवाओं को मैदान बनाकर देंगे। इसके लिए जसवां-परागपुर विधानसभा की काेई भी पंचायत के युवा उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर कमेटी प्रधान सतीश सपेहिया, सुरम चंद, राजेश कुमार, अंकुश, गोल्डी, रोकी व सन्नी एवं समस्त कमेटी सदस्याें ने समाजसेवी का आभार व्यक्त भी किया।
