जसवां परागपुर : समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने लड़कियों की शादी में दिया शगुन
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
विधानसभा जसवां-परागपुर में ग्राम पंचायत कस्बा जागीर के उपप्रधान व समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने जसवां परागपुर की लड]कियों की शादी में शगुन दिया व धाम के लिए राशन उपलब्ध करवाया। इसके साथ कुछ जरुरतमंद घरों में राशन भी मुहैया करवाया। वहीं, इसके साथ-साथ उन्होंने जसवां परागपुर के 40 बच्चों को किताबें भी बांटी व युवाओं को खेलने के लिए वो हर जगह खेल का मैदान बनवाकर दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें खेलने के लिए मैदान नहीं था, जिस पर मुकेश ठाकुर ने जेसीबी से खेल का मैदान तैयार करवाया, जिसमें गांव के युवा शाम को खेलते हैं। उन्होंने कहा कि उनके गांवों में जरूरतमंद बच्चों को पिछले वर्ष से समाजसेवी मुकेश ठाकुर ही किताबें दे रहे हैं। जसवां परागपुर के लोगों के अलावा आसपास के क्षेत्रों के लोग भी उनके इस सराहनीय कदम की सराहना कर रहे हैं ।
