कांगड़ा : हड़ताल पर बैठे वेटरनरी प्रशिक्षु डॉक्टर से मिले समाजसेमवी श्याम वर्मा
मनोज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा के समाजसेवी श्याम वर्मा ने एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर मैं वेटरनरी प्रशिक्षु डॉक्टर की हड़ताल में शामिल हुए।प्रशिक्षु डॉक्टरों का एक प्रतिनिधित्व डॉक्टर महक की मौजूदगी में समाजसेवी श्याम वर्मा से मिला। यह प्रशिक्षु डॉक्टर अपनी इंटरनलशिप को लेकर काफी दिनों से सरकार से मांग कर रहे हैं कि इन प्रशिक्षु डॉक्टरों को सरकार की तरफ से 4500 रुपए इंटर्नशिप का मिलता है। इनके साथ जो छात्र एमबीबीएस और बीडीएस कर रहे हैं, उनको सरकार की तरफ से 17000 रुपए इंटर्नशिप मिलता है।
अब्दुल्लापुर के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी श्याम वर्मा ने कहा जैसे ही हमारी सरकार सत्ता में आई, तो हम सभी प्रशिक्षु डॉक्टरों को इंटर्नशिप एक समान देने वादा करते हैं। सरकार से भी इन छात्रों को एक समान इंटरनल शिप देने की मांग करते हैं। इस अवसर पर श्याम वर्मा के साथ अशोक कौंडल, रवि गुप्ता, भुवनेश्वर कुमार, हरनाम सिंह, दिनेश कुमार, पंकज कुमार, लवली कुमार, संदीप व भाई रिंकू भी मौजूद थे।
