जसवां परागपुर : स्यूलखड्ड के जवान ने एक बार फ़िर दिखाया दम
( words)
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर
जयपुर में आयोजित बाबा अर्नोल्ड क्लासिक में सुरेंद्र सिंह सपेहिया पुत्र रमेश सिंह पंचायत कस्बा जागीर गांव सयुल खड्ड ने अच्छा प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आयोजित प्रतियोगिता में भारत के अनेक राज्यों से बहुत प्रतिभाशाली एथलिट्स ने भाग लिया व बॉडी क्लिडिंग क्षेत्र के उभरते हुए सितारे सुरेंद्र सिंह सेना में सेवा देने के साथ-साथ 2 बार लगातार बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
