पालमपुर : कुछा पार्टियों को विधायकों को रखना पड़ रहा है संभालकर : शांता कुमार
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि राज्य सभा चुनाव के लिए पार्टियों को अपने विधायकों को संभाल कर रखना पड़ रहा है। बाड़बंदी हो रही है। विधायक छिपाकर, संभाल कर रखे जा रहे हैं। उन्हें डर है कि किसी लालच में इनका वोट कहीं और न चला जाए। इतना ही नहीं एक पार्टी के नेता ने बड़े गर्व से कहा कि कुछ भी करो हम विरोधी पक्ष में सेंधमारी करके दिखाएंगे। कुछ अति धनवान निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। वे तभी जितेंगे यदि कुछ पार्टियों के विधायक उनके साथ आएंगे। उन्होंने कहा पिछले वर्ष राजस्थान में दलबदल का खेल हो रहा था, तो वहां मुख्यमंत्री ने ब्यान दिया था कि अब विधायकों का मूल्य करोड़ों में चला गया है ।
शान्ता कुमार ने कहा 75 वर्ष के बाद यदि लाखों लोगों के प्रतिनिधि भेड़ बकरियों की तरह बिक सकते हो और विकने से बचाने के लिए उन्हें संभालना पड़े तो देश के लिए इससे बड़ी शर्म की कोई बात नहीं हो सकती। देश में भयंकर भ्रष्टाचार का यही सबसे बड़ा कारण है। लाखों लोगों का विश्वास लेकर जीते हुए जन प्रतिनिधि जिन्हें सरकारी सुविधा और लाखों में वेतन मिलता है यदि इस प्रकार विकते दिखाई दे तो नीचे के देश के लोग ईमानदार नहीं रह सकते। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया के महा भ्रष्ट देशों में शामिल है। राम-कृष्ण का भारत विश्व गरु की बात करने वाले ऐसे नेताओं के कारण कितना नीचे पहुंच गया है यह दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा देश की गरीबी का भी सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार है। विकास हुआ, योजनाएं भी बनीं परंतु भ्रष्टाचार के कारण योजनाएं ठीक प्रकार से लागू नहीं हुईं। 75 वर्ष की आज़ादी और 8 वर्ष के मोदी के शानदार शासनकाल के बाद भी ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भी भारत विश्व के सबसे अधिक गरीब 127 देशों में नीचे 117 क्रमांक पर है।
इतना ही नहीं रिपोर्ट में कहा है कि 19 करोड़ 40 लाख लोग रात को लगभग भूखे पेट सोते हैं। शांता कुमार ने कहा यदि अधिक खुशहाल देश होता। देश में भ्रष्टाचार न होता तो आज भारत दुनिया का सबसे भ्रष्टाचार भारत का सबसे बड़ा शत्रु है और इसको बढ़ाने ऊपर के बड़े नेताओं और उद्योगपतियों की है। की सबसे अधिक जिम्मेदारी उन्होंने कहा विधायकों की विकी और दलबदल रोकने के लिए कठोर कानून बनना चाहिए।
