जसवां परागपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बा कोटला में स्पैशल हैल्थ कैंप 22 को
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए इसकी 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बा कोटला में 22 अप्रैल शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से विशेष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चिकित्सकों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसमें विशेषकर कोविड टीकाकरण का भी आयोजन किया जाएगा तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लड टेस्ट ईसीजी, एक्स-रे चिकित्सा जांच की जाएगी। साथ ही में हिम केयर कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा आभा कार्ड बनाए जाएंगे। इसके अलावा मेले में रक्तदान शिविर व अंग दान पंजीकरण का आयोजन भी किया जाएगा। खंड चिकित्सा अधिकारी डाडासीबा के डॉ. सुभाष ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों से इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।
