ज्वालामुखी: कुटियारा में अम्बेदकर भवन के मैदान में स्पैशल हैल्थ कैम्प 20 अप्रैल को होगा आयोजित
अजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए इसकी 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत घुरकाल के अर्न्तगत पड़ने वाले गांव कुटियारा में अम्बेदकर भवन के मैदान में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से विशेष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ रमेश चन्द ध्वाला, माननीय योजना वोर्ड एवं विधायक ज्वालामुखी द्वारा प्रातः 10 बजे किया जाएगा। इसमें चिकित्सकों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसमें विशेषकर कोविड टीकाकरण का भी आयोजन किया जाएगा तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अवसर पर दवाईयां भी निशुल्क दी जाएंगी। खंड चिकित्सा अधिकारी ज्वालामुखी के प्रभारी डा. पवन शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।
