ज्वालामुखी : महर्षि दयानंद के जन्मोत्सव पर डीएवी स्कूल में किया विशेष यज्ञ
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
डीएवी भड़ाेली ज्वालामुखी स्कूल के बच्चों ने श्रद्धाभाव एवं हर्षोंल्लास के साथ हर गतिविधि में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से की गई। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने अपने अध्यापकों सहित सर्वप्रथम महर्षि दयांनद जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन समर्पित किए। इस विशेष अवसर पर गतिविधियों का आयोजन कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों के लिए किया गया। जिसमें कक्षा सातवीं के बच्चों ने "धन्य है तुझको ऐ ऋषि तूने हमें जगा दिया" भजन गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। विद्यालय के संगीत अध्यापकों ने महर्षि दयानंद पर हम आज एक ऋषि की पावन कथा सुनाते हैं। भजन में स्वामीजी के वाल्यकाल से लेकर संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। सभी भजन को सुन कर आनंद-विभोर हो गए।
विद्यालय के धर्म शिक्षक पंकज राणा ने महर्षि दयानंद के जीवन पर अपने विचार रखें। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा नेअध्यापकों व बच्चों को स्वामीजी के जन्म की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा कृन्वंताें विश्वार्यम पर विस्तार से जानकारी दी और उनके बताए गए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इन गतिविधियों में स्वातिक, नंदनी, कृतिका, आर्यन, दृष्टि, शगुन, अपूर्वा, शौर्य, यशिका, शायरा, अदिति, शिवांश, बिहान, शिवांश डोगरा, रिया, मन्नत ठाकुर वंश, पार्थ, आरव, मुस्कान, शौर्यअर्चित, सक्षम व हर्षित सहित अन्य प्रतिभागी रहे।
