डाडासीबा : महाविद्यालय में बाबा कांशी राम जयंती पर हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयाेजन
विनायक ठाकुर । डाडासीबा
बाबा कांशी राम महाविद्यालय डाडासीबा एवं भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला कांगड़ा के संयुक्त तत्वावधान में पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम की 141वीं जयंती का आयोजन किया गया। इसमें भाषण तथा काव्य प्रतियोगताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में स्थानीय महाविद्यालय के साथ साथ अन्य महाविद्यालयों व स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, जिसके परिणामस्वरूप भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आंचल (जीडीसी ढलियारा), द्वितीय स्थान आरती (जीडीसी ढलियारा), तृतीय नेहा (जीडीसी डाडासीबा) प्रथम रहे तथा दूसरी ओर काव्य प्रतियोगिता में प्रथम आशिर मोहम्मद (जीडीसी ढलियारा ), द्वितीय प्रीति जीडीसी ढलियारा तथा तृतीय स्थान पर विशाखा जीडीसी डाडासीबा रहे। इस कार्यक्रम में बाबा कांशी राम के पौत्र रवि दत्त शर्मा व विनोद शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन पं. देवेंद्र सिंह आचार्य हिंदी विभाग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से प्रो. रामपाल, प्रो. मिस शालू, लिपिक रामदयाल, एचपी केवीएन ग्रेजुएट एड ऑन प्रोग्राम से नीतू सिंह व रेणु शर्मा भी मौजूद रहे।
