Kangra:- जमानाबाद मिंजर मेले में होगा खेल कूद व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
जमानाबाद मिंजर मेले की मीटिंग मिंजर मेला कमेटी प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न की गई । जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और मेले को चार दिवसीय 28 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक करवाने का निर्णय लिया गया, मेले के दौरान खेल प्रतियोगिता जूनियर फुटबॉल, सीनियर फुटबॉल, वॉलीबॉल, जूनियर कबड्डी व सीनियर कबड्डी, दौड़ व महिला वर्ग में रस्साकशी और म्यूजिकल चेयर रेस इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। चार दिवसीय मेले के दौरान प्रथम 2 दिन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और अंतिम 2 दिन कबड्डी वॉलीबॉल और महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी के द्वारा सर्व सहमति से प्रतियोगिता को आयोजित करने के लिए रेफरी पैनल और नियंत्रण कमेटी का गठन किया गया जोकि मेले के दौरान प्रतियोगिताओं को सफल रुप से आयोजित करने में अपना अहम योगदान अदा करेंगे। विजेता टीमों को लगभग 51000 रु नगद व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। मेला कमेटी प्रवक्ता संदीप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की चार दिवसीय मेले के दौरान 2 दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करवाया जा रहा है जिसमें हिमाचल के कलाकार अपनी आवाज के दम पर मेले में चार चांद लगाएंगे। 31 जुलाई को पुरस्कार वितरण समारोह व मिंजर प्रवाह किया जाएगा। मिंजर की जलेव पारंपरिक विधि विदान व पूजा अर्चना उपरांत ढ़ोल नगाड़ों संग स्थानीय कुल मंदिर पनियारकड से चलकर मेला स्थल पर विराजमान होते हुए शाम को मनूनी खड्ड में प्रवाहित की जाएगी। मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि स्थानीय विधायक पवन काजल शिरकत करेंगें। मीटिंग के दौरान कमेटी प्रधान अशोक कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह, कमेटी सचिव विपन पाल, हरजीत लवली, कुलदीप, बक्शी राम, फौजा सिंह, मेशु, विजय, अक्षय, गौवधरन सिंह, सुखविंदर, दीप, सुनील, अमर सिंह, सुभाष, रवि, सोनू, मोनू शुभम, संजय, चद्रमणि, सवजीत, वरिंदर, हरि सिंह, सूरज कमल भाटिया, एंकर सन्दीप चौधरी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। खेल सम्बंधित जानकारी के लिय कमेटी के सदस्यो से सम्पर्क कर सकते है।
