जयसिंहपुर : मझेरनु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत स्टाफ नियुक्त किए जाए-मंजीत डोगरा
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गदियारा के गांव मझेरनु के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग पिछले 3 महीनों से ताला लटक रहा है, जिसके कारण ग्रामीण जनता परेशान हैं। गौरतलब रहे कि 3 महीने पहले स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मी के सेवानिवृत्त होने के पश्चात विभाग ने इस स्वास्थ्य केंद्र में कोई स्टाफ नहीं भेजा, जिसके कारण स्वास्थ्य केंद्र बंद हो गया है। किसान नेता मंजीत डोगरा ने हिमाचल प्रदेश सरकार से निवेदन किया है कि स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत स्वास्थ्य कर्मी नियुक्त किया जाए, ताकि स्वास्थ्य केंद्र के ताले खुल सके तथा स्थानीय जनता को स्वास्थ्य की सुविधाएं सुचारू रूप से मिल सके। गांव के रमेश चंद, धर्मपाल, राम सिंह, गुरु देवी तथा अनु देवी ने कहा की स्वास्थ्य केंद्र के बंद होने से गांव की जनता को बहुत परेशानी हो रही है। प्राथमिक इलाज के लिए भी पंचरुखी जाना पड़ रहा है। अतः ग्राम वासियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार से विनम्र निवेदन किया है कि मझेरनु स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत स्टाफ की नियुक्ति की जाए।
