कांगड़ा : गांव सहाैड़ा में स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा संबित पात्रा ने जनसभा काे किया संबोधित
कहा, हिमाचल सरकार के स्टार होंगे पवन काजल
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा
भाजपा की विजय संकल्प रैली को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा संबित पात्रा ने संबोधित किया। संबित पात्रा ने कहा बीजेपी हाईकमान ने अभी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए पवन काजल को स्टार प्रचारक बनाया है और आने वाले समय में पवन काजल हिमाचल सरकार के स्टार होंगे। उन्होंने कहा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जुगलबंदी ने पूरे देश में सरकार रिपीट करने का रिवाज बदला है। ऐसे में अब हिमाचल में भी रिवाज बदलना तय है। पात्र ने कहा हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने ग्रहणी उज्वला योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजनाएं शुरू कर गरीब जनता को राहत पहुंचाने का काम किया है।
साबित ने कहा कोरोना काल में डबल डोज वैक्सीन लगाने और हिमाचल प्रदेश के घर घर में नल पहुंचाने में हिमाचल प्रदेश पूरे देश में नंबर वन पर रहा है और अब प्रदेश की जनता की बारी है कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी हिमाचल में रिवाज बदल कर नया रिकार्ड बनाएं। उन्होंने कहा हिमाचल में एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और अटल टनल का निर्माण नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही हुआ है। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार रिपीट होना तय है और ऐसे में पवन काजल का मंत्री बनना भी तय है और आप लाेग उनका चुनाव में खुला समर्थन करें।
पात्रा ने कहा कांग्रेस पार्टी एटीएम बन कर रह गई है और जिस भी प्रदेश में इनकी सरकार है, वहां पर आए दिन हो रहे घोटालों के चलते धन की उगाही कर 10 जनपद तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रह गया है, जबकि बीजेपी प्रगति तरक्की और आम जनता के विकास की पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि यह पूरे देश में जमानत जब्त पार्टी बनकर रह गई है। इस मौके पर बीजेपी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व फरीदाबाद के विधायक नंद किशोर गुर्जर, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ व मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
