कांगड़ा : प्रदेश भाजपा सचिव ने लाेगाें काे बताई सरकार की याेजनाएं
मनाेज कुमार। कांगड़ा
भाजपा प्रदेश सचिव विरेंद्र चौधरी ने अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गांव तयारग में जयराम सरकार द्वारा बजट में दिए गए निर्णय के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में 50 प्रतिशत किराया माफ करने, गांव में पानी के बिल की छूट तथा 125 यूनिट तक कोई भी बिल न आने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इस कदम की सराहना की तथा उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर अनीता देवी, रंजना देवी, कमला देवी, राजकुमारी, स्नेह लता, मधुबाला, रेनू बाला, रेखा देवी, वंदना, अनिता देवी, बिना देवी, अनीता मनकोटिया, रीता देवी सुजीत सिंह, महेंद्र सिंह, रवि सिंह, महिंद्र सिंह, विनोद कुमार, सरदारी लाल, रजनीश व दिलबाग आदि उपस्थित रहे।
