प्रदेश सरकार कर रही युवाओं के साथ अन्याय, नौकरी के नाम पर दिखाए जा रहे हैं सपने-जम्बाल
मनोज कुमार। कांगड़ा
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष निखिल जमवाल का कहना है कि प्रदेश सरकार न केवल युवाओं व बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है, बल्कि दिन प्रतिदिन खिलवाड़ भी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया की वर्तमान सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षों में ना केवल युवाओं से अन्याय किया है, बल्कि युवा छला हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बात करें भर्ती प्रक्रिया की तो जेओआईटी पोस्ट कोड 939 ,920 वर्तमान में हुई पुलिस भर्ती प्रक्रिया तथा इससे पूर्व में हुई पुलिस भर्ती प्रक्रिया व पटवारी की भर्ती तथा वर्तमान में हुई पंचायत सचिव की भर्ती सभी शक के दायरे में आती है। इनका यह भी मानना है कि जब प्रदेश में दो-दो बोर्ड बने हुए हैं।
चाहे वह चयन आयोग हमीरपुर हो या फिर लोक सेवा आयोग शिमला इन दोनों बोर्ड के होने के बावजूद भी क्यों विभाग अपने स्तर पर परीक्षाएं करवाए जा रहा है तथा क्यों हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा कंपटेटीव परीक्षाएं करवाई जा रहा है। 22 अक्तूबर (2021) महीने में पंचायत सचिव की भर्ती प्रक्रिया का रिजल्ट हाल फिलहाल में निकाल, तो दिया गया है परंतु न तो उसकी अब तक कटऑफ बन सकी है और ना ही उसके टाइपिंग टेस्ट के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकी है। उन्हाेंने यह भी मांग है की सरकार वह प्रशासन इस बात को सुनिश्चित करें कि जब प्रदेश में 2 परीक्षा बोर्ड बनाए गए हैं लोक सेवा आयोग शिमला व चाइन आयोग हमीरपुर तो फिर क्यों विभाग व विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा करवाई जाती है।
जिससे न केवल भर्ती प्रक्रिया लंबी चलती है, बल्कि परिणाम में भी लंबा समय लगता है। एनएसयूआई अध्यक्ष कांगड़ा निखिल जमवाल का कहना है कि छात्र संगठन पूर्व में भी युवाओं, विद्यार्थियों वह वंचित वर्गों की आवाज को उठाता आया है तथा वर्तमान में अभी हो रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया धांधली, जेओआईटी, पंचायत सेक्रेट्री के मुद्दों को उठा रहा है तथा आगे भी छात्रहित के लिए आपकी आवाज को समय-समय पर उठाता रहेगा।
