कांगड़ा : बसपा संस्थापक के जन्मदिवस पर हमीरपुर में हाेगा प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
( words)
मनोज कुमार। कांगड़ा
बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में बसपा के संस्थापक कांशी राम साहब के 88वें जन्मदिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सर्वहित सुधार सभा भवन, नजदीकी डी आई सी ऑफिस, हमीरपुर, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश में 15 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बाहड़ी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राजाराम पूर्व राज्यसभा सांसद व प्रभारी हिमाचल प्रदेश मुख्यातिथि होंगे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण आजाद प्रदेश अध्यक्ष बसपा हिमाचल प्रदेश करेंगे। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांशी राम साहब के जन्मदिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे।
