कांगड़ा : करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भारतीय ने किया 25वीं बार रक्तदान
( words)
मनोज कुमार। कांगड़ा
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भारतीय ने टांडा मेडिकल हॉस्पिटल में 25वीं बार रक्तदान किया। इन्होंने टांडा ब्लड सेंटर में गीता देवी जो कि चुवाड़ी जिला चंबा हिमाचल प्रदेश से पेशेंट है और टांडा आस्पताल में उपचाराधीन है के लिए इमरजेंसी में बी+ पॉजिटिव रक्तदान किया। नगरोटा सेवियर्स क्लब के अध्यक्ष वरूण मारवाह ने यह जानकारी देते हुए उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। प्रदेश अध्यक्ष विशाल भारतीय ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए हर युवा को अपना योगदान देना चाहिए।
