इंदाैरा : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एसडीएम के स्थानांतरण विदाई पर स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष व प्रखंड इंदाेरा के अध्य्क्ष ने एसडीएम सौमिल गौतम के हिन्दू हित के कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया। कहते हैं कि जब आपके पास कुछ करने की ताकत हो तो ऐसा कर जाओ की सामाज आपको युगों युगों तक याद रखे और आपके किस्से आने वाली पीढ़ी को सुनाए जा सकें। आपकी तारीफें आने वाली पीढ़ी से का जक सकें। ऐसा ही एक युवा अफसर सौमिल गौतम जो कि इंदाैरा उपमंडल के एसडीएम पद पर आसीन हुए जब उन्होंने बतौर एसडीएम इंदाैरा उपमंडल अपनी सेवाएं देनी शुरू की, तब से लेकर उनके तबादले तक हर एक व्यक्ति ने उनकी तारीफ ही कि है। उनका युवाओं से प्यार ऑफिस में बैठ कर हर किसी व्यक्ति के कार्य को बहुत अच्छे ढंग से करना उनकी कार्यशैली को बहुत सुंदर दर्शाता है।
इसी कारण आज उनके तबादले से लोग काफी भावुक हो गए, यहां लाइब्रेरी के बच्चों ने उनको अंशु भरी आंखों से विदाई दी। वहीं, प्राथमिक शिक्षा संघ इंदाैरा इकाई ने उनके साथ शिष्टाचार भेंट कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और वहीं एसडीएम इंदाैरा ने भी अध्यापकों की कोरोना काल में दी गई सेवाओं की काफी तारीफ की। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजीव वशिष्ठ और विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड इंदाैरा के अध्य्क्ष अजय शर्मा भी एसडीएम सौमिल गौतम से मिले और उनके द्वारा हिंदुयों के हित के लिए कार्यों की सराहना की ओर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उनको शुभकामनाएं दी।
