जयसिंहपुर : विधानसभा के आगामी चुनावों को लेकर बनाई रणनीति-राम रतन शर्मा
( words)
विधायक रविंद्र धीमान विशेष रुप से रहे उपस्थित
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
विधानसभा में सोमवार को मंडलअध्यक्ष राम रत्न शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा मंडल की बैठक हुई। जिसमें विधायक रविंद्र धीमान विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस मौके विधानसभा चुनावों को लेकर आगामी रणनीति बनाई गई। इस दौरान उपस्थित सभी भाजपा सदस्यों ने जयसिंहपुर में फिर भाजपा की पताका लहराने का संकल्प लिया तथा चुनाब प्रचार का शंखनाद भी किया। राम रतन शर्मा की अगुवाई में सारी रणनीति बनाई गई। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा, बीडीसी चेयरमैन कुलवंत राणा तथा सभी महिला मंडलों के अध्यक्ष व सभी मोर्चों के अध्यक्ष व विशिष्ट कार्यकर्ता मौजूद रहे।
