बैजनाथ : आगामी चुनाव को लेकर बनाई रणनीति
बैजनाथ विधानसभा में कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह मीटिंग पार्टी कार्यालय पंडौल रोड होटल ताज में पूर्व विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में हुई। किशोरी लाल ने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। किशोरी लाल ने कहा कि जब से केन्द्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से आम वर्ग के निजी हकों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।किशोरी लाल ने कहा कि पिछले कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आठ वर्षों के कार्यकाल का जश्न मनाने शिमला पहुँचे थे । किशोरी लाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी से जो उम्मीद प्रदेश की जनता को थी उस पर नरेंद्र मोदी ने कोई भी ऐसी घोषणा जनहित के लिए नहीं कि जिससे कि आम वर्ग को कोई लाभ पहुंच सके। किशोरी लाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने सबोंधन में मात्र जुमलेबाजी फेंक कर जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ में कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी चुनाव में मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक युंका अध्यक्ष रविन्दर राव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संसार राणा, मोहिंदर , गोपाल दास, त्रिलोक राणा, चन्द्रा देवी, चमेल सिंह प्रकाश कपूर, बलि कपूर, देश राज, अमितशर्मा , लाल चन्द, कृष्ण कुमार, भामा देवी, शंकुतला देवी, ओंकार कटोच, राजन सूद के साथ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
