डाडासीबा : दूधिया रोशनी से रोशन होंगी बाजार की गलियां
बाजार में व्यापारियों के सहयोग से लगाई गई 13 लाइटें
विनायक ठाकुर । डाडासीबा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के देहरा के अंतर्गत आने वाला डाडासीबा बाजार में स्थानीय लोगों और राहगीरों को बाजार में रात को जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी कड़ी में मंगलवार को व्यापार मंडल के सौजन्य से स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से डाडासीबा अस्पताल रोड से लेकर राधा कृष्ण मंदिर से होते हुए पटवार खाना रोड व बस स्टैंड तक व्यापार मंडल ने 13 विद्युत लाइटें लगाई गई। बताया जा रहा है कि इस वजह से स्थानीय लोगों व राहगीरों को डाडासीबा बाजार में आने-जाने के लिए रात को अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा। विद्युत लाइटें लगने से बाजार की सभी गलियां दूधिया रोशनी से रोशन हो गई है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही व्यापार मंडल डाडासीबा ने बाजार में राहगीरों के बैठने के लिए सीमेंट एडवेंच भी लगाए गए हैं, जिसकी हर जगह प्रशंसा हो रही है। व्यापार मंडल सचिव सुनील शर्मा ने कहा बाजार में लाइटें लगाई गई, जिससे रात को पूरा बाजार में अंधेरा रहता है, उससे निजात मिली है। शर्मा ने कहा कि डाडासीबा बाजार ब आसपास खाली स्थानों पर व्यापार मंडल द्वारा वृक्षारोपण भी किया जाएगा।
वहीं, दूसरी ओर व्यापार मंडल डाडासीबा के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा ने जानकारी देते हुए कहा की पूरी व्यापार मंडल कमेटी स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से बाजार में लाइट लगाई हैं और बरसात के इस मौसम में बाजार में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। ग्राम पंचायत डाडासीबा के साहयोग व्यापार मंडल ग्राम पंचायत मे कहीं भी खाली जमीन होगी, वहां पर वृक्षारोपण भी करेगा बाजार को स्वच्छ और सुंदर बनाना हमरी प्राथमिकता है। इसके लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
