देहरा : छात्रा अक्षरा पामा ने पास की एनएमएमएस स्कॉलरशिप
विनायक ठाकुर। देहरा
राजकिय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल गरली में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की छात्रा अक्षरा पामा ने राष्ट्रस्तरीय (एनएमएमएस) स्कॉलरशिप परीक्षा पास करके स्कूल के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रदेश भर से इस परीक्षा में 5860 बच्चों ने भाग लिया था, जिनमें से 832 बच्चे उतीर्ण हुए। अक्षरा ने बताया कि उसके स्कूल से 6 लड़कियां ने उक्त परीक्षा दी थी, जिनमें से उसने यह परीक्षा पास की है। अक्षरा ने कहा कि उन्हें यह परीक्षा को देने के लिए स्कूल प्रधानाचार्य श्याम मुरारी व अन्य शिक्षकों ने प्रेरित किया था। इसलिए इस कामयावी का श्रेय वह अपने गुरुजनों को देती है। अक्षरा आगे जाकर भारतीय सेना में देश की सेवा करना चाहती है।अक्षरा की माता आंगनबाड़ी में बतौर सहायिका कार्यरत हैं, जबकि पिता मेहनत मजदूरी करते हैं।
