ज्वालामुखी : छात्रा से छेड़छाड़ मामले में इंसाफ दिलाने में जुटी विद्यार्थी परिषद
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खुंडियां महाविद्यालय इकाई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इकाई सचिव जानकारी देते हुए कहा कि मां ज्वाला की पावन धरती जहां कन्याओं को देवी मां के रूप में पूजा जाता है तथा नारी शक्ति को मां ज्वाला के रूप में देखा जाता है। ऐसे मां ज्वालाजी शक्तिपीठ के क्षेत्र में स्थित खुंडियां की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला अभी सभी के समक्ष आया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस मामले की कड़ी निंदा करती है। इकाई सचिव तनीषा ने जानकारी देते हुए कहा की खुंडियां महाविद्यालय से परीक्षा देकर घर जाते हुए छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस छेड़छाड़ से छात्रा पूर्ण रूप से सहमी हुई है। छात्रा घर से अकेले परीक्षा देने के लिए भी नहीं निकल पा रही है।
पिछले लगभग दो हफ्तों से छात्रा के परिजनों के द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई है, परंतु किसी भी प्रकार की कार्रवाई पुलिस प्रशासन के द्वारा पिछले दो हफ्तों में नहीं हुई है, इसे मध्य नजर रखते हुए आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खुंडियां महाविद्यालय इकाई के द्वारा खुंडिया थाना एएसआई को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें यह मांग रखी गई की छात्रा को न्याय दिलाने हेतु जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए तथा दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना की रोकथाम के लिए खुंडियां महाविद्यालय के रास्ते में पुलिस कर्मी तैनात किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना सामने ना आए तथा महाविद्यालय पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
