ज्वालामुखी : निःशुल्क पंजीकरण में लगे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता
( words)
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्वालामुखी महाविद्यालय इकाई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इकाई उपाध्यक्ष निखिल ने जानकारी देते हुए बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्वालाजी महाविद्यालय इकाई के द्वारा विद्यार्थियों की सहायता हेतु सहायता केंद्र स्थापित किया गया, जिसके माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विद्यार्थियों की दाखिले में सहायता करेंगे तथा निःशुल्क पंजीकरण किया जाएगा। इकाई उपाध्यक्ष निकले जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालामुखी महाविद्यालय के अंदर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों का पंजीकरण हो रहा है, जो कि 20 जुलाई तक चलेगा। स्थापित सहायता केंद्र में सभी विद्यार्थियों का निःशुल्क पंजीकरण किया जाएगा।
