जवाली: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की छात्रा ने परीक्षा में हासिल किये 88%
( words)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नवमी कक्षा की छात्रा नीलम कुमारी ने एनसीईआरटी सोलन द्वारा करवाई गई एनएमएसएस परीक्षा में 88% अंक लेकर परीक्षा पास की। स्कॉलरशिप स्कीम में छात्रा को हर महीने ₹1000 कक्षा बारहवीं तक मिलता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्यार चंद ने सुबह प्रार्थना सभा में छात्रा की प्रशंसा की और उसे सम्मानित किया गया साथ ही प्रधानाचार्य ने विद्यालय के सभी अध्यापकों के योगदान की प्रशंसा की|
