इंदौरा : छात्रों ने स्कूल में मांगा कॉमर्स और मेडिकल सब्जेक्ट
( words)
राजकीय माध्यमिक पाठशाला बाड़ी कंदरोड़ी के छात्रों ने कॉमर्स और मेडिकल सब्जेक्ट की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हमें हमारे स्कूल में कॉमर्स और मेडिकल की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। छात्रों ने बताया कि कॉमर्स और मेडिकल सब्जेक्ट के लिए इंदौरा जाना पड़ता है। छात्रों ने प्रधानाचार्य और हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से यह मांग उठाई है।
