इंदौरा : महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने किया योगा
( words)
इंदौरा महाविद्यालय में योग दिवस मनाया गया। इस दौरान विधायक रीता धीमान ने बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ आए हुए अतिथि हरदीप जसरोटिया, बलवीर कटोच, अजय कटोच, अभिनय, आदर्श शर्मा, पुष्पा, अरुण, रंजीत सिंह ने योग के आसन किए। वहीं डॉ. सोनिया लुभाया, डॉ. पवन कुमार फार्मासिस्ट टहल सिंह ने सभी को योग के आसन करवाए। वहीं प्रिंसिपल डॉ. राजीव कुमार जमवाल, कुलवंत परमार, डॉ. कमल सिंह, पंकज कौशल ने छात्र-छात्राओं को योगा करने के लिए प्रेरित किया।
