कांगड़ा : धुलारा व समोट स्कूल के छात्र पहुंचे श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा, डाॅ राजेश शर्मा से की चर्चा
मनाेज कुमार। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े सुपर स्पेशलिटी अस्पताल श्रीबालाजी में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुलारा तहसील सिहुंता जिला चंबा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोट तहसील सिहुंता जिला चंबा के छात्र पहुंचे। पांच टीचरों के साथ आए लगभग 120 छात्रों ने श्रीबालाजी अस्पताल के कामकाज को देखा। अस्पताल के सीएमडी डाॅ. राजेश शर्मा से भी छात्रों ने चर्चा की। श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा, इस समय प्रदेश का एकमात्र ऐसा अस्पताल है, जहां पैट स्कैन की भी सुविधा है। ये पैट स्कैन कैंसर से जुड़ी बीमारी का परीक्षण करता है।
इसके अलावा अस्पताल में सभी तरह की बीमारियों का उपचार होता है। अस्पताल द्वारा समय-समय पर निःशुल्क शिविर भी लगाए जाते रहे हैं, जो कि इन दिनों लगातार चल रहे हैं। डॉ राजेश शर्मा का मानना है कि हमारा मकसद आम आदमी को उसके घर-द्वार पर उपचार मुहैया करवाना है। उनका कहना है कि हमने अस्पताल की नींव रखने से लेकर आज दिन तक हर तबके की सेवा भाव से ही काम किया है, जो कि आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
