कांगड़ा: श्रीबालाजी अस्पताल पहुंचे हमीरपुर तथा नूरपुर के छात्र, जानी अस्पताल की गतिविधियां
( words)
मनोज कुमार। कांगड़ा
श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा में आज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटलांधर तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल भड़वार तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के छात्रों का दौरा हुआ। अस्पताल पहुंचकर छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इन छात्रों को पूरी जानकारी दी गई। इन में 60 छात्र व 7 अध्यापक शामिल थे। श्री बालाजी अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेश शर्मा की और से छात्रों को उपहार भी दिए गए। छात्रों का कहना है कि उन्होंने अस्पताल में स्थापित सभी उपकरणों के बारे में जाना।
