इंदाैरा : मोहटली स्कूल के छात्रों ने कला उत्सव में किया मुकाम हासिल
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का समापन जिला शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान (DIET) कांगड़ा स्थित धर्मशाला में संपन्न हुई, जिसमें जिला कांगड़ा के 22 ब्लॉक के प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें नूरपुर जॉन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोहटली के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोहटली के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें संगीत गायन मैं (पारंपरिक गायन) अच्छर सिंह कक्षा 9वीं के छात्र ने दूसरा स्थान, संगीत वादन (सुषिर वाद्य हारमोनियम) में नवीन कुमार कक्षा बारहवीं के छात्र ने प्रथम स्थान, संगीत वादन (अवनद्ध वाद्य-ढोल) मैं शुभम कुमार कक्षा दसवीं ने प्रथम स्थान, संगीत नृत्य (शास्त्रीय) में दीक्षा कक्षा12वीं द्वितीय स्थान, संगीत नृत्य (पारंपरिक) भारती कक्षा 12वीं दूसरा स्थान, संगीत नृत्य (पारंपरिक) सुमित कुमार कक्षा 12वीं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी नवीन कुमार व शुभम मल्होत्रा राज्य स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। स्कूल में पहुंचने पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्टाफ के सदस्य विजय कुमार प्रवक्ता गणित, रविंद्र कुमार प्रवक्ता कॉमर्स, दुशासन कुमार प्रवक्ता अर्थशास्त्र, सतीश कुमार प्रवक्ता कॉमर्स, रूपलाल प्रवक्ता संगीत गायन, सतपाल प्रवक्ता हिस्ट्री, निर्मला प्रवक्ता हिंदी, मीना शर्मा प्रवक्ता जीव विज्ञान, सविता भूषण प्रवक्ता इंग्लिश, राजीव कुमार (एल ए) भौतिक विज्ञान उपस्थित रहे।
