कांगड़ा : सलाेल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा जागरूक रैली
( words)
मनाेज कुमार। कांगड़ा
आजादी के 75वें अमृतोत्सव के अवसर पर आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलाेल के बच्चों ने हाथों में तिरंगे लेकर हर घर तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम, सारे जंहा से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा व विजय विश्व तिरंगा प्यारा व झंडा ऊंचा रहे हमारा आदि नारों व गीतों से माहौल को देश भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने सभी क्षेत्र वासियों को आजादी के 75वें अमृतोत्सव की बधाई देते हुए सबको हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा लहराने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, एनएसएस प्राेग्राम अधिकारी, दिनेश कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य, एनएसएस के स्वयंसेवकाें ने भी इस रैली में भाग लिया।
