जयसिंहपुर महाविद्यालय में छात्रों ने दिखाया दमखम
नरेंदर डोगरा। जयसिंहपुर
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2021-2022 का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस दिवस पर बतौर मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रज्ञा मिश्रा रही। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रो० सुरजीत राणा ने स्वागत संबोधन से की। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मार्च पास्ट करके मुख्य अतिथि को सलामी दी। वही महाविद्यालय के प्राचार्य प्रज्ञा मिश्रा ने कहां कि शारीरिक व्यायायम से जुड़ी गतिविधियां शिक्षण संस्थान का अभिन्न अंग है। गतिविधियों से विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास होता है। इस कार्यक्रम के लिए पुरुष वर्ग व महिला वर्ग के लिए 100 मीटर दोड़, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दोड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट आदि का आयोजन किया गया। जिसमें महिला वर्ग में बी. ए. तृतीय वर्ष की मनीषा , पुरुष वर्ग में बी. कॉम तृतीय वर्ष रिशव व अमन बी .ए. तृतीय को बेस्ट एथलेटिक्स अवार्ड से नवाजा गया। इस कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह् दे कर सम्मानित किया गया। डॉ खुशी राम ने संबोधन धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम को शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉ. खुशी राम के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया और मंच संचालन डॉ. धनदेव शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में ही अर्पित प्रो० संजीव, प्रो० ओंकार, प्रो० राकेश सुमीशल, प्रो० नवीता मेहमा, रणजीत, मुकेश आदि सहित महाविद्यालय के लगभग 200 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।
