देहरा : विद्यार्थियों ने समझा संगीत में रागों के समय सिद्धांत व ग्राम मुर्च्छना का महत्व
( words)
विनायक ठाकुर। देहरा
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा, कांगड़ा के संगीत (वाद्य) विभाग एवं प्रतिभा स्पंदन चेरिटेबल संस्था, शिमला के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय व्याख्यानों का आयोजन किया गया, जिनका विषय रागों का समय सिद्धांत और संगीत में ग्राम तथा मूर्च्छना था। इन व्याख्यानों के मुख्य वक्ता डॉ. मृत्युंजय शर्मा ने अपने व्याख्यान से विद्यार्थियों को लाभांवित किया। इन व्याख्यानों में हिमाचल ही नहीं, अपितु अन्य राज्यों पंजाब व हरियाणा के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. मृत्युंजय शर्मा के अलावा सह आचार्य निर्मल सिंह, डॉ. कीर्ति गर्ग, डॉ. वीरेंद्र कौशल, डॉ. बनिता एवं अन्य गणमानय व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
