देहरा : केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में छात्र सुनेंगे प्रधानमंत्री मोदी की बात
विनायक ठाकुर। देहरा
प्रधानमंत्री मोदी 1 अप्रैल को परीक्षा पे चर्चा विषय पर तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली से प्रातः 11 : 00 बजे देश के विभिन्न छात्रों, शिक्षकों और अभिभवकों से बातचीत करेंगे। इस वार्तालाप का सीधा प्रसारण डीडी नेशनल डीडी न्यूज, डीडी इंडिया आदि चैनलों पर होगा। इसके साथ इसका प्रसारण पीएमओ, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलए फेसबुक पर भी होगा।
केन्द्रीय विद्यालय नलेटी के स्टूडेंटृस के लिए भी इसका आयोजन करवाया जा रहा है।
सभी छात्रों के अभिभावक परीक्षा पे चर्चा 2022 का सीधा प्रसारण देखकर बच्चों के साथ सहयोगी की भूमिका अदा कर सकते हैं।विद्यालय की प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा के पांचवें संस्करण के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे।
