जयसिंहपुर के जालग में खुलेगी सब तहसील
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
क्षेत्र के जालग में खुलेगी सब तहसील यह फैसला आज शिमला में मंत्री मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया, जिससे जयसिंहपुर के क्षेत्र में जालग में सब तहसील खुलने से खुशी का महौल बना है। सब तहसील जालग का मुख्यालय इंद्र नगर में प्रस्तावित है। उप तहसील जालग में 9 पटवार वृत सामिल होंगे। उप तहसील जालग का कुल क्षेत्रफल 5491 हैक्टयर होगा। वर्तमान में तहसील जयसिंहपुर में 34 पटवार वृत है। प्रस्तावित उप तहसील जालग बनने के बाद 25 पटवार वृत रह जाएंगे। प्रस्तावित उप तहसील जालग बी श्रेणी में आएगी।
