ज्वालामुखी : 21 वर्षीय युवक की अचानक हुई मौत
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत पड़ते गलोटी में एक व्यक्ति विशाल कुमार(21) सपुत्र प्रकाश चंद, को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों द्वारा चेक करने पर विशाल कुमार को मृत घोषित किया है तथा मृतक की डेड बॉडी को डेड हाउस सीएच पालमपुर में रखा गया था, जहां से स्थानीय पुलिस ने उसे पालमपुर अस्पताल पहुंचकर मृतक की डेड बॉडी का निरीक्षण कर गवाहों के बयान कलमबद्ध किए गए। मृतक की माता ने अपने बयान में बताया कि गत 2 जुलाई को इसका बेटा उल्टी कर रहा था, तो यह अपने बेटे को इलाज के लिए थुरल अस्पताल में ले आई थी। चेकअप करवाने के बाद डॉक्टर ने इसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को मृतक विशाल कुमार की माैत के बारे कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। मृतक विशाल का पोस्टमार्टम सीएच पालमपुर में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि एएसआई किशोर चंद ने बताया कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
