ज्वालामुखी : घर के समीप 62 वर्षीय व्यक्ति की अचानक हुई मौत
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत पड़ते भौरन, डाकघर टिहरी, तहसील खुंडियां में एक 62 वर्षीय व्यक्ति घर के नजदीक बेहोशी की हालत में गिर गया, जिसे बाद में इलाज हेतु परिजन सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मदन लाल पुत्र गंगा राम के रूप में हुई है। मृतक मदन लाल के परिजनों के पुलिस ने बयान भी कलमबंद किए हैं। परिजन के बयानों मुताबिक व डॉक्टरों के अनुसार मृतक मदन लाल की मृत्यु काम करते समय गिरने से हो सकती है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की पुष्टि एसएचओ खुंडिया योगेंद्र सिंह ने करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी की कार्यवाही अमल मे लाई गई है।
