इंदौरा : सुरिंदर शर्मा चुने गए ब्लॉक इंदौरा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष
( words)
ब्लॉक इंदौरा प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक फतेहपुर के अध्यक्ष बलवीर चंदू की अध्यक्षता में हुआ। इस चुनाव में शिक्षा खंड इंदौरा के अंतर्गत पड़ते 200 से ऊपर प्राथमिक शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें सर्व सहमति से सुरेंद्र शर्मा को प्राथमिक शिक्षक संघ कांड इंदौरा का अध्यक्ष चुना गया। उपप्रधान पद के लिए यशपाल और राजेश शर्मा महासचिव मनोहर राणा कोषाध्यक्ष संजीव सिंह महालेखाकार सुधा कटोच मुख्य सलाहकार रामगोपाल शर्मा मुख्य संगठन सचिव अलका शर्मा व संयुक्त सचिव पद के लिए नरोत्तम सिंह को चुना गया।
