जयसिंहपुर : बाबा भौडी सिद्ध भंडारे में पहुंचे सुशील कोल
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुआं के बाबा भौड़ी सिद्ध गुफा मंदिर (बाबा बालक नाथ) धार्मिक क्षेत्र में मंदिर कमेटी (पंजीकृत) द्वारा सातवें विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। वार्षिक कार्यक्रम शनिवार 23 तारीख को शाम 4 बजे झंडा रस्म से शुरू हुआ, रात को संध्याभोज, भजन-कीर्तन भी किया गया। रविवार 24 तारीख को सुबह 7 से 9 बजे तक शांति हवन होगा। बाबाजी के आशीर्वाद प्रसाद रूपी भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे से 3 बजे तक किया गया। ग्राम वासियों तथा क्षेत्रवासियों द्वारा यह 55वां वार्षिक भंडारा है।
इसका शुभ आरंभ 1966 से हुआ था तथा निरंतर बढ़ती आस्था से यह विशाल रूप ले चुका है। प्रतिवर्ष यह वार्षिक भंडारा चैत्र नवरात्रों के पूरे होने उपरांत आने वाले, दूसरे रविवार को आयोजित किया जाता है। असंख्य लोगों की आस्था के इस धार्मिक क्षेत्र तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर कमेटी अनुसार 24 तारीख को सुबह 9 से शाम 3 बजे तक सुआं चौक तथा सुभाषनगर चौक से निशुल्क गाड़ियों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। यह जानकारी भौड़ी सिद्ध संस्था के सचिव रमेश चंद राणा ने दी। इस भंडारे में आज किसान नेता सुशील कोल ने भी भौड़ी सिद्ध बाबा के भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।
