कांगड़ा : विधायक पेंशन से महिला मंडलों को दे रहे दस-दस के चेक-काकू
एक बार दें, मौका कांगड़ा को बनाउंगा मॉडल कांगड़ा
मनोज कुमार। कांगड़ा
चलो गांव की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर घर-घर में गांव-गांव में जन आशीर्वाद माताओं से बुजुर्गों से नौजवानों से भगवान रूपी बच्चों से गांव कच्छियारी में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू माताओं बहनों के बीच पहुंचे। पूर्व विधायक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि में अपनी पेंशन से माताओं बहनों के महिला मंडलों प्रोत्साहन राशि दे रहा हूं में विधायक पेंशन से जनता के लिए काम कर रहा हूं में माताओं से बादा करता हूं। अगर मुझे एक बार मौका मिला, तो मैं विधायक की तनखाह से भी जनता की सेवा करूंगा। यह मेरा कांगड़ा की जनता से वायदा है।
पूर्व विधायक ने कहा कि मैं अपनी पेंशन से कच्छियारी की महिला मंडलों को दस दस हजार रुपए के बैंक चेक दे रहा हूं, ताकि हमारी बहनों का उत्थान हो सके क्षेत्र का उत्थान हो विकास ही हमारा यही लक्ष्य है की कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को नया माडल विकास क्षेत्र बनाऊंगा। कांगड़ा के विधायक से विधानसभा क्षेत्र में किसी को एक रुपया नहीं मिला। 28 करोड़ रुपए 10 वर्षाें में विधायक निधि मिली जनता को कोई हिस्सा नहीं मिला।
उन्हाेंने कहा कि बेरोजगारो को पहले रोजगार दिलाउंगा। गरीब आदमी को उसका हक दिलाउंगा। करोड़ों की कोठियां नहीं बनाउंगा। वर्तमान विधायक करोड़ों की कोठियों के करोड़ों के होटल के करोड़ों की जमीनों के मालिक है। समय आने पर इसका पर्दाफाश करेंगे। गरीबों का छीना हुआ पैसा वापस दिलाउंगा, मुझे जन आशीर्वाद दीजिए, ताकि मैं करोड़पति के खिलाफ लड़ाई लड़ सकूं।
