पालमपुर : जनता को समर्पित चारों ट्यूबेल के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार-त्रिलोक कपूर
प्रतिमा राणा। पालमपुर
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं बॉल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में ताबड़-तोड़ 4 ट्यूबेल पढियारखर के लछूं गांव, दियोग्राम, चंदरोपा, और घाड का उद्घाटन करने के उपरांत चारों क्षेत्रों में रखी अलग-अलग जनसभाओं में जनता को संबोधित करते हुए कहा। चारों ही पंचायतों में प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर का भव्य स्वागत हुआ। कई वर्षाें से चली आ रही मांगों को लेकर चारों ही क्षेत्रों के लोगों ने कहा कि हम आज तक कभी स्थानीय विधायक तो कभी भी विभाग के चक्कर लगाते रहे, पर आज तक हमारी किसी ने नहीं सुनी, जबकि त्रिलोक कपूर के सामने एक बार ही मांग रखने पर पानी की समस्या को खत्म करके इन्होंने जो लोगों की पीड़ा को समझा है, उससे हम लोग भी इनके कर्जदार हो गए हैं और आने वाले चुनावों में इनका कर्ज भारतीय जनता पार्टी को वोट डालकर उतारेंगे। चारों ही क्षेत्रों में हुई अलग-अलग जनसभा को संबोधित करते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम की डबल इंजन की सरकार लोगों की हर समस्या को हल करने के लिए प्रतिबध है।
हिमाचल में जल शक्ति विभाग में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा किए गए कार्यों को लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने बिलासपुर दौरे के दौरान खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर नेता में काम करने की इच्छा शक्ति हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। आज अगर पालमपुर क्षेत्र की बात की जाए तो यहां पर जो भी विकास हुआ है, वह केवल मात्र भाजपा की ही देन है, जबकि चार पीढ़ियों से राज करने वाले आज तक लोगों को पीने के लिए पानी मिले यह भी सुनिश्चित नहीं कर पाए। और अगर भाजपा की बात की जाए तो पालमपुर में कृषि विश्वविद्यालय, वेटरनरी कॉलेज, सीएसआईआर, गोपालपुर में चिड़ियाघर, पालमपुर का बस अड्डा, पालमपुर का बस डिपो, सौरभ वन विहार जैसा पर्यटन स्थल माननीय शांता कुमार और भाजपा की देन है।
उन्होंने कहा कि यही नहीं इन 5 वर्षों में जयराम ठाकुर के विशेष आशीर्वाद से आजादी के 75 सालों बाद खंड विकास कार्यालय, पालमपुर में नगर निगम का तोहफा, पालमपुर अस्पताल में 15 करोड़ रुपए की लागत से 100 बेड के लिए भव्य बिल्डिंग, अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट, गोपालपुर उप तहसील, लोक निर्माण विभाग का उप मंडल, बनूरी में जल शक्ति विभाग का उप मंडल और कई सालों से चली आ रही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की मांग को भी मुख्यमंत्री ने पूरा करके जनता को समर्पित कर दिया है। इस मौके पर चारों क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याओं को भी त्रिलोक कपूर के समक्ष रखा और जिनमें अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
