लंबागााव : मुख्य सचिव रामदास धीमान व मुख्य सलाहकार राम सुभग सिंह को बनाने पर सीएम का जताया आभार-मंजीत डोगरा
नरेंद्र डाेगरा। लंबागांव
हिमाचल प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश भाऊ तथा पंचरुखी व लंबागांव ब्लॉक के संयोजक मनजीत डोगरा ने हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव बनाए जाने पर रामदास धीमान तथा मुख्य सलाहकार बनाए जाने पर राम सुभग सिंह को बधाई दी तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। राम दास धीमान खंड विकास अधिकारी पंचरुखी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा क्षेत्र के विकास में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा है। विकास खंड पचरुखी के भूत पूर्व चेयरमैन रमेश भाऊ ने कहा कि राम दास धीमान उनके कार्यकाल के दौरान ही खंड विकास अधिकारी पंचरुखी थे तथा उनके साथ मिलकर क्षेत्र का विकास करने का मौका मिला था। रमेश भाऊ ने कहा की रामदास धीमान कुशल प्रशासक के साथ-साथ एक कुशल इंजीनियर भी है।
