ज्वालामुखी:- खुंडिया के कुटाहण जंगल में मिली 30 वर्षीय व्यक्ति की लाश
पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत पड़ते कुटाहण के जंगल में एक 30 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है एक व्यक्ति जिसका नाम पंकज कुमार सपुत्र पुनी चंद, वीपीओ त०खुण्डिया जोकि बीते दिवस घर से लापता था, वीरवार को थाना में सूचना मिली कि पंकज कुमार का शव कुटाहण के जंगल में एक पेड़ के साथ लटका है। जिस सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची, जहां पर मृतक के पिता व पत्नी के बयान कलमबद्ध किये गए। पुलिस द्वारा मौके पर शव का बारीकी से परीक्षण किया गया व शव का पोस्टमार्टम सीएच देहरा में करवाया गया। मौके पर हालात व गवाहों के वयानो अनुसार मृतक की मौत बारे कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी की कार्यवाही अमल में लाई गई है।
