निचला भलवाल में खेत से वापिस लौटी 35 वर्षीय महिला की हुई मौत
पुलिस चौकी डाडा सीबा के अन्तर्गत गांब निचला भलवाल में खेत से मक्की की गौढाई करके वापिस लौटी 35 वर्षीय विवाहिता महिला की अचानकमौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतिका की पहचान निचला भलबाल वार्ड नबर-1 विपना देवी पत्नी अश्वनी कुमार के रुप में हुई है। कहा जा रहा है कि बुधवार 6 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे अचानक विपना देवी मक्की की गुडाई करके जैसे ही अपने घर पहुची वह नहाने के लिए बाथरूम में गई। उसके बाद वह काफी देर बाथरूम से बाहर नहीं निकली तो परिजन बाथरूम में पहुंचे जहां पर विपना देवी बेसुध पड़ी हुई थी। इसके उपरांत परिजनों ने विपना देवी को निजी वाहन द्वारा सिविल हॉस्पिटल डाडा सीबा पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। मिली जानकारी के अनुसार विपना देवी अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है। दोनों बच्चों की उम्र लगभग 10 या 12 साल के करीब है । उधर,इस संबंध में चौकी प्रभारी राजेश त्रिवेदी डाडा सीबा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
