ज्वालामुखी : 14 अक्तूबर को ज्वालामुखी में कहां रहेगी बिजली बंद पढ़ें
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
विद्युत उपमंडल खुंडियां, ज्वालामुखी नं. 01 और ज्वालामुखी नं. 02 के अंतर्गत 33/11/04 केवी सब-स्टेशन ज्वालामुखी (दरंग) की मुरम्मत व उचित रख-रखाव हेतू 14 अक्तूबर 2022 को सुबह 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत खुंडियां, सपड़ी, ज्वालाजी शहर, रैखा, सिहोरपाईं मत्याल, रतयाल खोलियां, गलखडी, बलारडू, लोअर घलौर, सैला, बल्लियां, अधवानी, पंजयारा, धनोट, जिजल, घलौर, रोहाड़ा, गहालियां, खतौंह व बल्ला आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। खराब मौसम के कारण यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने जनता से अनुरोध किया है कि सभी सहयोग करें। यह जानकारी ई. अमर चंद, सहायक अभियंता, विद्युत उप-मण्डल ज्वालामुखी नं-2 ने दी।
