जसवां-परागपुर:परागपुर में चढ़ाए गए जमीनों के इंतकाल
( words)
विनायक ठाकुर। जसवां:परागपुर
परागपुर विश्राम गृह में राजस्व विभाग द्वारा गुरुवार को जमीनों के इंतकाल चढ़ाए गए। उप तहसील परागपुर में कार्यरत नायब तहसीलदार नाजिर हुसैन ने बताया कि गुरुवार को तीन पटवार सर्कलों परागपुर, गढ़ और बलियाना के लोगों के लिए उनकी जमीनों का इंतकाल चढ़ाने का कार्य किया गया। जिसमें इन तीनों पटवार सर्कलों के 100 के करीब लोगों की जमीनों के इंतकाल चढ़ाए गए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार नाजिर हुसैन के साथ तीनों पटवार सर्कलों के पटवारी व राजस्व विभाग के संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
