डाडासीबा : 14 जून को मनाया जाएगा सतगुरु कबीर जी का प्रकाशोत्सव : अशोक मेहरा
( words)
सतगुरु कबीर महाराज का प्रकाशोत्सव 14 जून को जसवां-परागपुर के डाडासीबा में मनाया जाएगा। यह जानकारी एससी एसटी ओबीसी जन कल्याण महासभा जसवां- परागपुर के अध्यक्ष अशोक मेहरा ने दी। उन्होंने बताया कि सतगुरु कबीर महाराज का प्रकाशोत्सव बड़े ही उत्साहपूर्ण एवं हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम डाडासीबा बस स्टैंड कॉलेज रोड पर मनाया जाएगा। उन्होंने जनता से आह्वान किया है कि इस कार्यक्रम में सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। 14 जून को प्रात: गुरु का गुणगान किया जाएगा। वहीं 12 बजे के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
